सहजनवां मार्केट में जमीन विवाद, पीड़ित को धमकी और जबरन कब्जे का आरोप।
सहजनवां गोरखपुर।
अर्जुन रौतेला आगरा
लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा “सरदार 150 @ समारोह” के अंतर्गत जनपद स्तरीय पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। सरदार पटेल जी ने जिस अदम्य साहस और दूरदृष्टि के साथ भारतीय रियासतों का एकीकरण कर अखण्ड भारत की नींव रखी, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी राष्ट्रीय एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का जीवन दर्शन आज के युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।
इसी क्रम में दिनांक 21 नवम्बर 2025 को कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी आगरा से पदयात्रा का आयोजन किया गया जो गंगा गार्डन चौराहा, बिचपुरी तक उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुई।
जिला युवा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार सहगल ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है और सरदार पटेल के आदर्श जीवनभर प्रेरणा देते रहेंगे। उन्होंने सरदार पटेल के 562 रियासतों को एकीकृत करके अखंड भारत की नींव रखने के योगदान को याद किया और देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया।
पदयात्रा में मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक, विभिन्न विद्यालयों/महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, एन.एस.एस., एन.सी.सी., भारत स्काउट एवं गाइड तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। युवाओं ने तिरंगा एवं राष्ट्रीय एकता संबंधी स्लोगन वाली तख्तियाँ लेकर उत्साहपूर्वक मार्च किया। यात्रा को सफल बनाने में पुलिस प्रशासन द्वार महापूर्ण सहयोग किया गया
कार्यक्रम का संचालन लेख एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों का आभार अंकित कुमार द्वारा व्यक्त किया गया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सहजनवां गोरखपुर।
जौनपुर/ मड़ियाहूं
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में राष्ट्रीय बाघ गणना–2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं।
Leave a Comment: