K.P.S. PG कॉलेज तंबौर में तीन दिवसीय अंतर–संकाय वार्षिक खेल प्रतियोगिता सम्पन्न
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय महमूदाबाद सीतापुर
बरसठी धनापुर कुंदनपुर के बीच बसुई नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।
जौनपुर, बरसठी।
बरसठी धनापुर कुंदनपुर के बीच बसुई नदी पर मिनी पुल निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मछलीशहर-मडियाहूं तहसील को जोड़ने वाली यह सड़क ग्रामीणों के लिए प्रमुख मार्ग है, लेकिन नदी पार करते समय लोगों को भारी असुविधा झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से चंदा एकत्र कर बसुई नदी पर पिलर निर्माण कराया है। उनका कहना है कि मानक के अनुसार पिलर मजबूत एवं सही बनाए गए हैं, परंतु अब छत डालने के लिए उनके पास धन नहीं है। नदी के दोनों ओर लगभग एक किलोमीटर सड़क कच्ची है—नदी से कुंदनपुर की ओर लगभग 200 मीटर और धनापुर-बरसठी की ओर लगभग 800 मीटर—जबकि शेष सड़क पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई है। ग्रामीणों का कहना है कि मिनी पुल के निर्माण से बरसठी, जरौटा, धनापुर, कुंदनपुर, उमरम, कन्हवंशीपुर, धर्मदासपुर समेत कई गांवों के लोगों, छात्रों और किसानों को आवागमन में राहत मिलेगी। उनका आग्रह है कि जिलाधिकारी जौनपुर और जल संसाधन विकास मंत्रालय इस मामले को संज्ञान में लेकर शीघ्र पुल निर्माण कार्य आरंभ करें या मौजूदा पिलरों पर छत डलवाने की व्यवस्था करें। जज सिंह अन्ना ने बताया कि जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तब तक यह धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों की यह मांग अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय महमूदाबाद सीतापुर
गुजरात एटीएस की तरफ से 3 संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी की गई. इनपर आरोप है कि ये तीनों रिसिन जैसे घातक रासायनिक जहर की तैयारी में जुटे थे. गिरफ्तार आरोपियों में एक चीन से MBBS की पढ़ाई कर चुका है. इस केमिकल का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में भी किया जा चुका है.
भारत और फ्रांस के बीच इस रणनीतिक साझेदारी का मकसद भविष्य की रक्षा चुनौतियों के लिए नए समाधान विकसित करने के लिए दोनों देशों की संयुक्त विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाना है.
Leave a Comment: