तंबौर, कृष्ण पाल सिंह पीजी कॉलेज तंबौर में आयोजित त्रिदिवसीय अंतर–संकाय वार्षिक खेल प्रतियोगिता उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं ने बढ़चढ़कर भाग लेते हुए दमदार प्रदर्शन किया।
भाला फेंक प्रतियोगिता में अविचल तिवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं बालिका वर्ग में शिवांकी अवस्थी ने शानदार थ्रो के साथ बाजी मारी और सबका ध्यान आकर्षित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की कप्तान आरती अवस्थी के नेतृत्व में टीम ने बेहतरीन तालमेल और दमखम दिखाते हुए विजय हासिल की। विजेता टीम में शिवांकी अवस्थी, सपना राज, रोशनी नाग, एकता वर्मा, शिवांकी वर्मा, लक्ष्मी यादव और माही गुप्ता शामिल रहीं।
प्राचार्य डॉ. मलिका परमार ने विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए भी अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में भानु प्रताप सिंह, विजय वर्मा, स्वाती बाजपेई, अनिल वर्मा, रविंद्र कश्यप, विजय सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन से कॉलेज परिसर में उल्लासपूर्ण माहौल रहा और विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना हर तरफ होती रही।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: