गोरखपुर/सहजनवा।


सहजनवा थाना क्षेत्र के बनौली गांव में ज़मीनी विवाद ने मंगलवार को हिंसक रूप ले लिया, जब मनबढ़ विपक्षियों ने महिलाओं पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना के अनुसार, निवासी अंतिमा पत्नी श्रवण त्रिपाठी के परिवार में तीन दिन पूर्व जेठानी का निधन हुआ था। मंगलवार दोपहर लगभग 11 बजे परिजन घर पर धार्मिक अनुष्ठान कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस की एक महिला मौके पर पहुंचकर वीडियो बनाने लगी। महिलाओं द्वारा विरोध दर्ज कराए जाने पर विपक्षी महिला ने अपने बेटे के साथ मिलकर अंतिमा व जेवरानी प्रीति पर हमला बोल दिया। दोनों को गंभीर चोटें आईं और पुलिस ने उन्हें तत्काल सीएचसी सहजनवा से जिला अस्पताल रेफर कराया।

इधर, दूसरे पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे ने बताया कि “दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर आवश्यक धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।”

सूत्रों के अनुसार, विवादित पक्ष की महिला ने थाने में पहुंचकर अपने ही हाथों को नाखूनों से घायल कर प्रकरण को नया मोड़ देने का भी प्रयास किया, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।