अर्जुन रौतेला।


कमिश्नरेट आगरा के थाना खंदौली की पुलिस ने उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान 5.0 को पंख लगाते हुए नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

18 नवंबर 2025 को पीड़िता के परिजनों ने थाना खंदौली में तहरीर दी कि अभियुक्त द्वारा उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की गई तथा विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट की गई। मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 372/2025, धाराएँ 74/115(2)/352/126(2) बीपीएसए, धारा 7/8 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने 19 नवंबर 2025 को दबिश देकर आरोपी अरमान पुत्र अतर सिंह निवासी व्यापारी मोहल्ला, थाना खंदौली आगरा को इंटरचेंज खंदौली के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना खंदौली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, महिला उपनिरीक्षक रोशनी राणा, कॉन्स्टेबल गोविंद सिंह, हेड कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह आदि शामिल रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।