लाखों का नुकसान


थाना रिफाइनरी क्षेत्र के बरारी कट से बेरी रोड पर स्थित गांव धाना शमशाबाद में देर रात बड़ा हादसा हो गया। नशे में धुत होकर कार चला रहे कुछ युवकों की तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर सीधे तीन गरीब परिवारों के पक्के  मकानों में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए और परिवारों का लाखों रुपये का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी युवक शराब के नशे में थे और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए गांव में घुस आए, जिससे यह बड़ा नुकसान हुआ।

पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से मुआवजा दिलाने और दोषियों से नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे में उनका सब कुछ बर्बाद हो गया है और बिना सहायता के घरों का पुनर्निर्माण करना संभव नहीं है।

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।