प्रेसविज्ञप्ति:- किसी भी मार्ग पर चलें अपने ईश्वर के प्रति सच्ची निष्ठा होनी चाहिए -मधुसूदनाचार्य जी
जहां राम है वही अयोध्या है जहां कृष्ण है वही वृंदावन है
पीड़ित शासन से लगा रहा न्याय की गुहार
गोरखपुर थाना सहजनवां चौकी समाधिया क्षेत्र के ग्राम मईला में प्रधान के नेतृत्व में आर.सी.सी. रोड का निर्माण चल रहा है, जिसमें समधियां चौकी के प्रभारी अपने दलबल के साथ मौजूद थे। हालांकि, जब स्थानीय लोगों ने उनसे निर्माण के आदेश के बारे में पूछा, तो प्रधान ने कहा कि सेक्रेटरी वी डी ओ विकास खंड पाली ने आदेश दिया है, लेकिन जब पाली से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कहा कि कोई आदेश नहीं है।चौकी इंचार्ज और 7-8 पुलिस कर्मी सहित वहां बैठे थे और निर्माण कार्य उनके नेतृत्व में चल रहा था। जबकि राधे श्याम, श्री राम, लालमन, सतीश चंद्र ,उपरोक्त ग्राम निवासी का कहना है कि सड़क का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। तथा हमारे निजी नंबर में बनाया जा रहा है वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस राजस्व मामले में हस्तक्षेप कर रही है। और बिना किसी आदेश के निर्माण कार्य करा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान और पुलिस की मिलीभगत से उनकी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में जांच कराने की मांग किया हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जहां राम है वही अयोध्या है जहां कृष्ण है वही वृंदावन है
मुरादाबाद.बिलारी आयुष चिकित्सालय बनाने के लिए अगर कार सेवा
Leave a Comment: