मुरादाबाद.बिलारी आयुष चिकित्सालय बनाने के लिए अगर कार सेवा


करनी पड़ेगी तो वह भी क्षेत्र के लोग करेंगे। यह बात आज मुंबई मैरिज हॉल सहसपुर में आयोजित नागरिक परिषद की मीटिंग में डॉक्टर राकेश रफीक ने कही। उन्होंने बताया राजस्व परिषद में शीघ्र निर्णय होने वाला है अगर निर्णय हमारे पक्ष में रहा तो निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा और अगर विरोध में हुया तो नगर पालिका पर धरना प्रारंभ किया जाएगा। रास्ता इस प्रस्ताव का समर्थन  उपस्थित सभी लोगों ने किया। इस अवसर पर हरोरा गांव से आए सुनील लाठर ने कहा  गांधी पार्क पर दुकानें नहीं बननी चाहिए और इसके लिए समय निर्धारित कर विशाल  पंचायत का आयोजन किया जाना चाहिए। सहसपुर के प्रधान सलीम ने कहा कि हमारे यहां के आने के लिए रिक्शे भी गांधी पार्क से मिलते हैं। अगर दुकान बनी तो यह मुश्किल है इसलिए अगर आंदोलन चलेगा तो पूरा सहसपुर गांव आपके साथ रहेगा। दलित नेता चरण सिंह ने कहा हमारे समाज के लोग गांधी पार्क की लड़ाई में आपके साथ हैं और आयुष चिकित्सालय हमारे समाज की सबसे अधिक आवश्यकता है।  शाकिर मलिक ने कहा हमारे गांव को भी बिलारी नगर पालिका में मिलाने की साजिश चल रही है हमारा गांव ऐतिहासिक है राजा का सहसपुर इसे हम किसी भी हालत में नगर पालिका में नहीं मिलने 
देंगे। नागरिक परिषद के प्रेम कुमार प्रेम ने कहा शराब की हट्टी भी वहां से हटनी चाहिए हम गांधी के लोग शराब बंदी के साथ हैं। हट्टी होने के कारण वहां पर एक्सीडेंट होते रहते हैं और महिलाओं के साथ छेड़खानी होती है इसलिए वहां से गांधी वहां से शराब हट्टी समाप्त होनी चाहिए। इस अवसर पर अब्दुल हसन, याकूब प्रधान, संजय गुप्ता डॉक्टर अय्यूब, संदीप यादव, गौरांश यादव, डॉ धर्मेंद्र, हसीब अहमद, आरिफ,विनोद,नईम सैफी, बलराम सिंह चौहान, कपिल राज, राहत जान, प्रदीप वर्मा, संजीव कुमार, याकूब प्रधान, माजिद प्रधान, नगर पालिका सभासद राकेश यादव 
रवि शंकर रस्तोगी, कितने दिन में अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनीश प्रधान और संजू गुप्ता ने संयुक्त रूप से की संचालन जितेंद्र दक्ष  ने किया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।