ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर पोर्नोग्राफी और सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ समाज को एकजुट होने का आह्वान कानपुर देहात। शिव शक्ति धाम बहादुरपुर रसूलाबाद के महंत प्रमुख प्रमोद स्वरूप दास जी महाराज ने समाज के युवाओं से आवाहन किया है कि वे पोर्नोग्राफी, ब्लू फिल्म और सोशल मीडिया पर फ


ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर

पोर्नोग्राफी और सोशल मीडिया पर अश्लीलता के खिलाफ समाज को एकजुट होने का आह्वान

कानपुर देहात। शिव शक्ति धाम बहादुरपुर रसूलाबाद के महंत प्रमुख प्रमोद स्वरूप दास जी महाराज ने समाज के युवाओं से आवाहन किया है कि वे पोर्नोग्राफी, ब्लू फिल्म और सोशल मीडिया पर फैल रही अश्लीलता से दूर रहें। उन्होंने कहा कि यह अवैध कारोबार न केवल युवाओं की मानसिकता को दूषित कर रहा है, बल्कि भारतीय संस्कृति पर भी गहरा प्रहार है। महंत जी ने कहा कि आज के शिक्षित और संस्कारी युवा यदि तकनीकी शिक्षा का उपयोग सकारात्मक दिशा में करें, तो देश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कई स्थानों पर सार्वजनिक स्थलों पर “रील बनाने” के नाम पर अनुचित गतिविधियां की जा रही हैं, जो सामाजिक मर्यादा के विपरीत है। उन्होंने समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों और जनमानस से अपील की है कि वे इस अश्लीलता के खिलाफ सामूहिक पहल करें और युवाओं को संस्कार एवं भारतीय मूल्य सिखाने में योगदान दें।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।