ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर कानपुर में हाल ही में हो रही पुलिस कार्यवाहियों के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कानपुर कचहरी से लेकर फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल यात्रा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। वकीलों का


ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर

कानपुर में हाल ही में हो रही पुलिस कार्यवाहियों के विरोध में आज अधिवक्ताओं ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने कानपुर कचहरी से लेकर फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा तक पैदल यात्रा कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।

वकीलों का कहना है कि कानपुर पुलिस बिना जांच-पड़ताल के अधिवक्ताओं पर मुकदमे दर्ज कर रही है, जो कि पूरी तरह तानाशाही है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं लाती है, तो जल्द ही बैठक कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।अधिवक्ताओं ने साफ कहा कि यह सिर्फ चेतावनी है — यदि मनमानी कार्यवाही जारी रही, तो कानपुर बार एसोसिएशन और सभी अधिवक्ता मिलकर व्यापक विरोध आंदोलन छेड़ेंगे।

Byte - राजीव यादव, महामंत्री लॉयर्स एसोसिएशन

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।