लखनऊ। बंथरा क्षेत्र के रामचौरा रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर शनिवार शाम फर्जी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ठगी का मामला सामने आया है।


युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ

बंथरा में. फर्जी ऑनलाइन पेमेंट से 25 हजार की ठगी, दुकानदार के साथ हुआ बड़ा धोखा

लखनऊ। बंथरा क्षेत्र के रामचौरा रोड स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर शनिवार शाम फर्जी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, अमित साहू पुत्र रमेश कुमार साहू निवासी रामचौरा, जो रमेश इंटरप्राइजेज नाम से दुकान चलाते हैं, के साथ यह घटना हुई।

अमित के अनुसार, शनिवार 9 नवंबर की शाम करीब 7 बजे एक पुरुष व एक महिला उनकी दुकान पर आए और पालीकैप कंपनी का तार लगभग ₹25,200 का खरीदा। दोनों ने भुगतान ऑनलाइन करने की बात कही और महिला ने किसी फर्जी UPI ऐप के माध्यम से भुगतान किया। मोबाइल स्क्रीन पर पेमेंट "सक्सेसफुल" दिखने के बावजूद दुकानदार के खाते में राशि नहीं आई।

अमित साहू ने बताया कि जब उन्होंने दोनों से पेमेंट की पुष्टि तक रुकने को कहा तो भीड़ का फायदा उठाकर दोनों व्यक्ति तार लेकर दुकान से फरार हो गए। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई है। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनका पैसा वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।