बीएलओ ने किया घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण ---------------------------------------- जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के हर वार्ड में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं। उदयभान कुशवाहा खण्ड विकास अधिकारी BEO ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण (S


बीएलओ ने किया घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण
----------------------------------------

जौनपुर/मड़ियाहूं

नगर के हर वार्ड में  बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं।
उदयभान कुशवाहा खण्ड विकास अधिकारी BEO ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष पुनरीक्षण  (S.I.R.) के संबंध में 01 जनवरी 2026 की अर्हता को दृष्टिगत रखते हुए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण  प्रथम चरण में सभी बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं। नए मतदाता एवं स्थानांतरित मतदाताओं के लिए फार्म-6 और फार्म-8 के साथ आवश्यक घोषणा पत्र (Declaration) भी भरवाया भी जा रहा है।
उन्होंने कहा  कि गणना प्रपत्र वितरण एवं प्राप्ति के दौरान किसी भी प्रकार का दस्तावेज नहीं लिया जाएगा।
बीएलओ मतदाताओं के विवरणों का घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं।
जिससे एक शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके। 
  उक्त अवसर पर सुरेंद्र कुमार भारती लेखपाल, सुपरवाइजर, सोनी पाल BLO वार्ड कजियाना के साथ समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी, कासिम जिया, मकसूद हसन,नदीम फारूकी, नुरुल हुदा खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।