स्वच्छता सर्वे अभियान की शुरुआत घर-घर पहुंची जागरूकता टीम अमोद कुमार बाँदा।नगर पालिका परिषद के सहयोग से एस.डी.सेवा संस्थान टीम द्वारा स्वच्छता सर्वे अभियान की शुरुआत नवंबर माह में की गई,वहीं रविवार को स्वराज कॉलोनी वार्ड नंबर 14 में कारवां पहुॅंचा।अभियान के तहत संस्थान की टीम ने घर-घर जाक


स्वच्छता सर्वे अभियान की शुरुआत घर-घर पहुंची जागरूकता टीम
अमोद कुमार 
बाँदा।नगर पालिका परिषद के सहयोग से एस.डी.सेवा संस्थान टीम द्वारा स्वच्छता सर्वे अभियान की शुरुआत नवंबर माह में की गई,वहीं रविवार को स्वराज कॉलोनी वार्ड नंबर 14 में कारवां पहुॅंचा।अभियान के तहत संस्थान की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने की अपील की।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बसु,अधिशासी अधिकारी एसबीएम डीपीएम अधिकारी एवं वार्ड सदस्य मौजूद रहे।संस्था की टीम ने हर घर में दो-दो बाल्टियां वितरित कर समझाया कि हरी बाल्टी में गीला कचरा तथा नीली बाल्टी में सूखा कचरा रखें और कचरा वाहन में अलग-अलग डालें।संस्थान के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह अभियान “स्वच्छ बाँदा-सुंदर बाँदा” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।संस्थान की सचिव प्रीती साहू ने नगर की जनता का आवाहन किया है,कि वह स्वच्छता को अपने-अपने घरों में गीला व सूखा कचरे की अलग-अलग व्यवस्था करें,ताकि आसपास का वातावरण स्वच्छता एवं स्वास्थ्यमय हो सके|

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।