जुड़वा पुत्रों के जन्म दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में गर्म कपड़े ,मिठाई,फल आदि का हुआ वितरण अमोद कुमार दोनों पुत्रों को सभी वृद्धजनों ने दिया अपना आशीर्वाद_ आज दिनाँक 09/11/2025 दिन रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज क


जुड़वा पुत्रों के जन्म दिवस के अवसर पर वृद्धा आश्रम में गर्म कपड़े ,मिठाई,फल आदि का हुआ वितरण 
अमोद कुमार 
दोनों पुत्रों को सभी वृद्धजनों ने दिया अपना आशीर्वाद_ 
आज दिनाँक 09/11/2025 दिन रविवार को बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक जनाब शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौलि भारद्वाज  के संरक्षण में,सुनील सक्सेना संगठन मंत्री की अध्यक्षता में, महिला टीम की कोषाध्यक्ष  रेणुका गुप्ता  के नेतृत्व में,महिला टीम की सदस्य  बीना गुप्ता पत्नी समुद्र गुप्ता सर्राफ़ के जुड़वाँ पुत्रों कार्तिक गुप्ता, प्रखर गुप्ता और आरती गुप्ता पत्नी अमित कुमार गुप्ता  के पुत्र अभी गुप्ता द्वारा अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर वृद्धजनों  को मिठाई,फल, बिस्किट,गरम इनर आदि का वितरण  नरैनी रोड पर स्थित वृद्धाश्रम में किया गया।उक्त सामान पाकर वृद्धजनों ने सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाज़ा।उक्त कार्यक्रम में बाँदा रोटी बैंक की महिला टीम ने भी अपना सहयोग एवं सेवा प्रदान की।रिज़वान अली संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष,कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम,तरन्नुम फ़ात्मा महिला उपाध्यक्ष, निहाल खान,राशिद अहमद DEO जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाँदा आदि।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।