जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अमरिया में की गई जनसुनवाई।


श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत 
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अमरिया में की गई जनसुनवाई।
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव आज आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना अमरिया में पहुंचकर जन शिकायतों की सुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों का संज्ञान लिया गया। इसके साथ ही साथ आपसी विवादों संबंधी शिकायतों के संबंध में सम्बन्धित क्षेत्र के लेखपाल व पुलिस कर्मचारियों द्वारा मौके पर जाकर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। आयोजित थाना दिवस में जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि थाना समाधान दिवस पर कोई भी कर्मचारी बिना अनुमति के अनुपस्थित न रहे। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि जनसुवाई के दौरान आईं समस्त शिकायतों में सम्बन्धित क्षेत्र के राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर दोनों पक्षों को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाये, किसी भी दशा में कोई भी शिकायत अधिक समय तक लम्बित न रहे। रहे। जिलाधिकारी द्वारा थानाध्यक्ष को निर्देश देते हुये कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गुणवत्तापरक ढंग से निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने शिकायती प्रार्थना पत्र रजिस्टार की जांच की गई। जांच के दौरान शिकायतों का निस्तारण की गुणवत्ता देखी तथा लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
    थाना समाधान दिवस के दौरान थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।