जिला झांसी से बंकापहाड़ी में विधायक ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर दी सौगात स्वास्थ्य,सड़क,शिक्षा,रोजगार के क्षेत्र में मऊरानीपुर विधानसभा बनी मॉडल गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम बंकापहाड़ी में मऊरानीपुर विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने गांव वासियों को बड़ी सौगात सामुदायिक भवन का भूमि


जिला झांसी से


बंकापहाड़ी में विधायक ने सामुदायिक भवन का शिलान्यास कर दी सौगात

स्वास्थ्य,सड़क,शिक्षा,रोजगार के क्षेत्र में मऊरानीपुर विधानसभा बनी मॉडल


गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम बंकापहाड़ी में मऊरानीपुर विधायक प्रतिनिधि पप्पू सेठ ने गांव वासियों को बड़ी सौगात सामुदायिक भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपना दल एस महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपमाला कुशवाहा ने कहा कि विधायक रश्मि आर्य ने अपने कार्यकाल में मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार समाचार से लेकर सड़क,पेयजल किसानों को पेयजल की मजबूत व्यवस्था बनाने से लेकर हर आम व खास लोगों के लिए अपनी निधि से बढ़कर विधि का उपयोग कर बुंदेलखंड में विकास का ऐतिहासिक परचम फहराया है। इस दौरान प्रदेश के शिक्षित अनुभवी ऐतिहासिक प्रधान इंजीनियर रामस्वरूप सिंह घोष ने कहा कि विधायक रश्मि आर्य ने गांव से लेकर पूरे विधानसभा क्षेत्र में जो विकास कार्य किए हैं उनकी जितनी तारीफ की जाए वह कम है और आने वाले समय में जन-जन के सहयोग से मऊरानीपुर विधानसभा शिक्षा विकास रोजगार की अग्रिम पंक्ति में खड़ा होगा। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि पप्पू सेठ ने मऊरानीपुर क्षेत्र मे विधायक रश्मि आर्य के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों के बारे में ए टू जेड जानकारी दी उन्होंने जल्द ही गुरसरांय से बैंदा तक सड़क चौड़ीकरण कराए जाने हेतु शासन में प्रस्ताव रखा है और इस संबंध में शासन ने 38 करोड़ रूपया की स्वीकृति भी दे दी है। और इस काम को जल्द से जल्द चालू कराया जा सके को लेकर हमारा पूरा प्रयास रहेगा।कार्यक्रम के समापन दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि शिक्षक जितेंद्र पटेल ने कहा कि पूरे क्षेत्र में जिन युवाओं को व बच्चियों को आईआईटी की परीक्षा का फॉर्म भरना चाहते हो उन्हे मेरी ओर से फॉर्म भरने की पूरी फीस दी जावेगी।आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अरविंद कुमार रावत प्रधान मेंगांव,शिवदयाल अहिरवार प्रधान प्रतिनिधि घुरैया,राघवेंद्र प्रताप सिंह बुंदेला सहित हजारों की संख्या में जनसभा में महिला-पुरुष-बच्चे-बूढ़े जवान मौजूद रहे
रिपोर्ट* समद अली

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।