रिपोर्ट: सुधीर वर्मा अब तक न्याय महमूदाबाद (सीतापुर)


 सीतापुर जनपद की महमूदाबाद तहसील के ग्राम पचदेवरा चौबे में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण एक गंभीर हादसा घटित हुआ। हाल ही में गांव में नई बिजली लाइन डालने के तहत कुछ नए पोल लगाए गए थे, लेकिन विभाग की लापरवाही से यह काम मौत का सबब बन गया।
ग्रामीणों के अनुसार, एक पोल में बिजली तार टच हो जाने से पूरे क्षेत्र में करंट उतर आया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। इस घटना में राधेश्याम पुत्र राम विलाश की करीब 1 वर्ष की पड़िया (भैंस का बच्चा) जिसकी कीमत लगभग ₹15,000 बताई जा रही है, करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।
इसी के साथ, गांव के पास स्थित छोटे तालाब में अजय कुमार पुत्र मंगली मछली पालन कर रहे थे। करंट पानी में उतरने के कारण तालाब की सारी मछलियां मर गईं, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।
घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने बिजली विभाग को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए तत्काल जांच और मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विभाग समय रहते आवश्यक सावधानियां बरतता, तो यह नुकसान टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।
ग्रामीण बोले हमारी मेहनत और संपत्ति दोनों का नुकसान हुआ, जिम्मेदारों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।
घटना ने पूरे क्षेत्र में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।