बांदा जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बनारस टू खजुराहो वंदे भारत ट्रेन


बांदा जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने रेलवे स्टेशन में हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई बनारस टू खजुराहो वंदे भारत ट्रेन
अमोद कुमार 
बांदा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से खजुराहो के लिए वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर *बांदा रेलवे स्टेशन पर भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

वनारस टू खजुराहो वंदे भारत ट्रेन वाराणसी से सुबह 5:25 बजे चलकर दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में यह खजुराहो से दोपहर 3:20 बजे चलकर रात 11 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन का मुख्य उद्देश्य खजुराहो में पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा प्रदान करना है।बांदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन बुंदेलखंड के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। यह ट्रेन न केवल यात्रियों को तेज और आरामदायक यात्रा प्रदान करेगी, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।