उपचार के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा, कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, लगाया जाम मथुरा। शहर के गोवर्धन चौराहा स्थित आरएस स्टोन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। का


उपचार के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा, कार्रवाई न होने से आक्रोशित परिजनों ने एसएसपी कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, लगाया जाम

मथुरा। शहर के गोवर्धन चौराहा स्थित आरएस स्टोन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर एसएसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र के पिलखूनी गांव निवासी रामेश्वर सिंह (55 वर्ष) को शुक्रवार दोपहर आरएस स्टोन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन से पहले डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन से उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद डॉक्टर उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर करने की बात कहकर मौके से फरार हो गए।

परिजन जब रामेश्वर को लेकर सिम्स हॉस्पिटल पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने शाम करीब 6:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से गुस्साए परिजनों ने पहले आरएस स्टोन हॉस्पिटल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा, जिससे लोगों का आक्रोश और बढ़ गया।

परिजनों का आरोप है कि संबंधित दरोगा ने अस्पताल संचालक से आठ लाख रुपये लेकर मामले को दबा दिया है, जिसके चलते अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बाद में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया और पैनल से पोस्टमार्टम कराए जाने तथा रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।