ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़ "थाना समाधान दिवस" के अवसर पर जिले के पुलिस कप्तान दीपक भूकर ने थाना कोतवाली देहात में पहुंच कर थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले फरियादियों की सुनीं फरियाद थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर पहुंचकर जनसुनवाई


ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़

"थाना समाधान दिवस" के अवसर पर जिले के पुलिस कप्तान दीपक भूकर ने थाना कोतवाली

देहात में पहुंच कर थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले फरियादियों की सुनीं फरियाद

थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक  दीपक भूकर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर

पहुंचकर जनसुनवाई की गई।  एसपी ने उपस्थित आमजन की शिकायतों, प्रार्थना पत्रों एवं समस्याओं को गंभीरता एवं

संवेदनशीलता के साथ सुना। प्रत्येक प्रकरण का वस्तुनिष्ठ परीक्षण करते हुए गुण-दोष के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी

निस्तारण हेतु संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

जनसुनवाई के उपरांत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा आगन्तुक पंजीकरण, अपराध रजिस्टर, मालखाना, शस्त्र रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, रोजनामचा,

सीसीटीएनएस पोर्टल से संबंधित अभिलेखों एवं अभिलेख रखरखाव प्रणाली की गहन जांच की गई। अभिलेखों के

अद्यतन, अभिलेखन की शुद्धता, पारदर्शिता तथा जनता से जुड़े कार्यों में तत्परता सुनिश्चित करने के संबंध में थाना प्रभारी को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित आमजन से संवाद स्थापित कर यह भी बताया कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य

पुलिस व जनता के मध्य विश्वास, सहयोग एवं पारदर्शिता को और सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का

निस्तारण समयबद्ध, न्यायसंगत एवं प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि प्रत्येक शिकायतकर्ता को न्याय की अनुभूति हो सके।

पुलिस विभाग के मुखिया से अपनी समस्या को सुनाकर संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए फरियादी

                सन्तोष शुक्ला

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।