लखनऊ के बंथरा क्षेत्र स्थित शिवपुरा (अंबेडकर नगर) में शुक्रवार को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया।


जिलाधिकारी के आदेश की अवहेलना! बंथरा के शिवपुरा में PNC के खिलाफ भड़का अंबेडकर नगर, सड़क पर उतरे लोग

लखनऊ के बंथरा क्षेत्र स्थित शिवपुरा (अंबेडकर नगर) में शुक्रवार को कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे के लिए उनकी ज़मीन अधिग्रहित की जा चुकी है, लेकिन उन्हें अब तक उचित मुआवज़ा और सहायता नहीं मिली है। प्रभावित भू-स्वामिनी सागभागा देवी ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को कई बार शिकायत पत्र दिए हैं। हालांकि, दो वर्ष बीत जाने के बाद भी इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

सागभागा देवी ने बताया कि उनके पति गंभीर रूप से बीमार हैं, जिनकी दोनों किडनियां फेल हो चुकी हैं और उनका इलाज वेदांता अस्पताल में चल रहा है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद, वह अपने हक़ के लिए लगातार तहसील और कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन उन्हें हर बार केवल आश्वासन ही मिलता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि पीएनसी कंपनी ने जिलाधिकारी के आदेशों की अनदेखी करते हुए गांव का रास्ता बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि आपात स्थिति में किसी बीमार व्यक्ति को अस्पताल ले जाने में इस बंद रास्ते के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

धरना-प्रदर्शन में अरविंद यादव, राजू, मोनू सहित कई ग्रामीण शामिल थे। सूचना मिलने पर थाना बंथरा प्रभारी राणा राजेश सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया और आश्वासन दिया कि प्रशासनिक स्तर पर उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।