बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. वे 71 साल की थीं. सुलक्षणा पंडित ने न सिर्फ फिल्मों में अपनी छाप छोड़ी बल्कि अपनी सिंनिंग के जरिए भी उन्होंने लोगों के दिलों को जीता था. सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं.
बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस और गायिका सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया है. 71 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के नानावती अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली. सुलक्षणा एक्ट्रेस विजेता पंडित और म्यूजिक कम्पोजर जोड़ी जतिन-ललित की बहन थीं. सिंगर के भाई ललित पंडित ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है. ललित ने बताया कि बहन सुलक्षणा पंडित का निधन कार्डियक अरेस्ट के चलते 6 नवंबर रात 8 बजे हुआ. उनका अंतिम संस्कार, 7 नवंबर की दोपहर को किया जाएगा. इस खबर के आने के बाद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है.
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: