कानपुर देहात संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर एसपी के निर्देश पर सीओ बिधूना ने साइबर थाना, पुलिस व व्यापारियों के साथ की बैठक साइबर ठगी से बचने के संबंध में व्यापारियों को किया गया जागरूक बिधूना,औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन पर सीओ बिधूना पी पुनीत म


कानपुर देहात 
संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर

एसपी के निर्देश पर सीओ बिधूना ने साइबर थाना, पुलिस व व्यापारियों के साथ की बैठक

साइबर ठगी से बचने के संबंध में व्यापारियों को किया गया जागरूक बिधूना,औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती के निर्देशन पर सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने बुधवार को साइबर थाना पुलिस व बिधूना कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मिलकर व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी से बचने के प्रति जागरूक किया गया। बैठक में सीओ बिधूना पी पुनीत मिश्रा ने कहा कि इस समय साइबर ठगों द्वारा ऑनलाइन लगी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है ऐसे में सभी व्यापारियों को इससे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के कॉल रिसीव ना करें और ना ही ओटीपी साझा करें। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लालच देकर अपने जाल में फसाते हैं इससे सतर्क रहें। इस मौके पर कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने भी ऑनलाइन ठगी से बचने के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी। इस मौके पर निरीक्षक अपराध अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ उप निरीक्षक शंभू नाथ सिंह, उपनिरीक्षक मेवालाल, उपनिरीक्षक विनोद कुमार सचान, राहुल सिंह, विजयपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के साथ साइबर थाना से संबंधित टीम व नगर व क्षेत्र के व्यापारी मौजूद थे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।