मनरेगा फर्जीवाड़े में लोकपाल वीडियो और एपीओ सहित पांच पर लगाया जुर्माना मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा ने श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगाने पर विकास खंड अमरिया की ग्राम पंचायत अड़ौली में 5040 रुपये की रिकवरी कर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक से 1680-1680 रुपये वसूल कर मनरेगा


मनरेगा फर्जीवाड़े में लोकपाल वीडियो और एपीओ सहित पांच पर लगाया जुर्माना

मनरेगा लोकपाल गेंदनलाल वर्मा ने श्रमिकों की फर्जी हाजिरी लगाने पर विकास खंड अमरिया की ग्राम पंचायत अड़ौली में 5040 रुपये की रिकवरी कर ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव तथा तकनीकी सहायक से 1680-1680 रुपये वसूल कर मनरेगा खाते में जमा करने की संस्तुति की है। उन्होंने जिला कार्यक्रम समन्वयक डीएम को वसूली के आदेश दिए हैं। एडीओ पंचायत समेत सात कर्मियों पर जुर्माना लगाया गया। विकास खंड अमरिया की ग्राम पंचायत अड़ौली में मनरेगा से नहर से चक्का की हद तक चक मार्ग पर मिट्टी कार्य में तीन मस्टर रोल 960, 961 तथा 962 जारी किए। इन कार्यों का मस्टररोल पर एक जैसे फोटो अपलोड किए गए।

इसकी जांच रिपोर्ट लोकपाल मनरेगा ने खंड विकास अधिकारी अमरिया से मांगी। खंड विकास अधिकारी ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत अतुल कुमार पाठक को जांच अधिकारी नियुक्त कर तीन दिन में आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं दी। जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर लोकपाल कार्यालय ने तीन रिमाइंडर जारी किए। इसके बावजूद लोकपाल कार्यालय को जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई। रिपोर्ट उपलब्ध न होने पर वित्तीय अनियमितता मानते हुए लोकपाल मनरेगा ने ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तर के मनरेगा कर्मियों, कार्यक्रम अधिकारी और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित सभी को कार्यालय पर उपस्थित होकर अपना अपना पक्ष रखने का अवसर दिया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। लोकपाल मनरेगा ने जांच अधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सहित ब्लॉक व ग्राम पंचायत स्तर केक्ष सभी मनरेगा कर्मियों को मनरेगा कार्यों में अनियमितता के लिए जिम्मेदार मानते एक-एक हजार रुपये जुर्माना लगाया। इसके साथ ही सभी मनरेगा कर्मियों को चेतावनी आदेश जारी किया कि में इस प्रकार की पुनरावृत्ति होने पर अन्य विभागीय अनुश कार्रवाई की जाएगी। मनरेगा लोकपाल ने एडीओ पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमरिया, ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम रोजगारसेवक पर जुर्माना लगाया है।

राजकुमार वर्मा 
अबतक न्याय पीलीभीत

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।