दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, गोरखपुर लोकल सेंटर" का 10 वॉ स्थापना दिवस, गोरखपुर लोकल सेन्टर के आफिस, आई0 टी0 एम0 गीडा में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। स्थापना दिवस की शुरूआत मुख्य अतिथि ई0 जे0 बी0 राय (अध्यक्ष, मालवीया एलुमीनी एसोसियेशन मदन मोहन मालवीय, गोरखपुर) व संस्था के चेय


दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, गोरखपुर लोकल सेंटर" का 10 वॉ स्थापना दिवस, गोरखपुर लोकल सेन्टर  के आफिस, आई0 टी0 एम0 गीडा में बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया।

स्थापना दिवस की शुरूआत मुख्य अतिथि ई0 जे0 बी0 राय (अध्यक्ष, मालवीया एलुमीनी एसोसियेशन मदन मोहन मालवीय, गोरखपुर) व संस्था के चेयरमैन डा0 एन0 के0 सिंह व संस्था के मानद सचिव ई0 पवनेश कुमार व मुख्य वक्ता ई0 एम0 डब्लू बेग, संस्था  के पूर्व मानद सचिव ई0 सतीश सिंह, ई0 एस0 बी0 आर0 मिश्रा मेम्बर, के द्वारा स्वर्गीय ई0 ए0 के0 अस्थाना के चित्र पे माल्र्यापर्ण कर के किया गया।

डा0 एन0 के0 सिंह संस्था के चेयरमैन व निदेशक आई0 टी0 एम0, गीडा ने संस्था के सभी सदस्यो का स्वागत करते हुए कहा कि "दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, गोरखपुर लोकल सेंटर" अपना गौरवशाली दस वर्षों की उपलब्धियों का स्थापना दिवस, वर्ष 2025 के उत्सव के रूप में मना रहा है। स्थापना दिवस 2025,  इंजीनियर समुदाय के लिए एक प्रेरणादायक अवसर रहा है, जिसमें स्थानीय स्तर पर तकनीकी नवाचार, उद्यमिता और सामूहिक विकास का उत्सव मनाया गया है।

मुख्य वक्ता ई0 एम0 डब्लू बेग ने कहा कि 05 नवम्बर 2025 को दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया गोरखपुर लोकल सेंटर  की स्थापना गोरखपुर मे हूई थी,  उन्होने कहा कि (IEI) देश की सबसे बड़ी बहु-विषयक इंजीनियरिंग संस्था है, जिसकी स्थापना 1920 में की गई थी, और इसका मुख्यालय कोलकाता में स्थित है। यह संस्था इंजीनियरिंग के क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं विकास के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि  ई0 जे0 बी0 राय (अध्यक्ष मालवीया एलुमीनी एसोसियेशन मदन मोहन मालवीय, गोरखपुर) ने कहा कि गोरखपुर लोकल सेंटर ने अपने दस वर्षों की यात्रा में अनेक तकनीकी सेमिनार, कार्यशालाएँ, युवा अध्येताओं के प्रोत्साहन तथा समाज में तकनीकी शिक्षा के प्रसार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।

संस्था  के पूर्व मानद सचिव ई0 सतीश सिंह ने कहा इस स्थापना दिवस के माध्यम से संस्था अपने सदस्य इंजीनियरों, छात्र-छात्राओं, उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा समाज के अन्य सक्रीय नागरिकों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराती है, जहाँ वे विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं और संयुक्त प्रयासों से समाज के नवाचार में योगदान कर सकते हैं।

ई0 एस0 बी0 आर0 मिश्रा मेम्बर, "दी इंस्टिट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स इंडिया, गोरखपुर लोकल सेंटर" ने कहा कि गोरखपुर लोकल सेंटर ने इस साल अपनी स्थापना दिवस पर इंजीनियरिंग के क्षेत्र में बड़े योगदान, सतत विकास,  और युवा नवाचारियों को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम आयोजित किए हैं। ये तकनीकी नवाचार, सामाजिक उत्थान एवं ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में अपने कार्यों से राष्ट्र निर्माण में योगदान करती रहे।


अंत मे संस्था के मानद सचिव ई0 पवनेश कुमार ने सभी कार्पोरेट सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा कि  
अगले वर्ष इस से भी भव्य का आयोजन िकया जायेगा।
इस अवसर संस्था के ज्वाइंट मानद सचिव ई0 अमित कुमार,  ई0 एस0 पी0 मिश्रा, गोविन्द कुमार, ई0 रितिक श्रीवास्तव, प्रो0 मनोज कुमार, सरिता मैडम अन्य  
कार्पोरेट मेम्बर उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।