विशेष सूचना सभी पत्रकारों, संवाददाताओं, मंडल प्रमुखों, प्रदेश प्रमुखों एवं उप-संपादकों को सूचित किया जाता है कि— जो पत्रकार अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल से प्रेस कार्ड या नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात नियमित रूप से समाचार नहीं भेज रहे हैं, उन्हें यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा


विशेष सूचना

सभी पत्रकारों, संवाददाताओं, मंडल प्रमुखों, प्रदेश प्रमुखों एवं उप-संपादकों को सूचित किया जाता है कि—

जो पत्रकार अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल से प्रेस कार्ड या नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात नियमित रूप से समाचार नहीं भेज रहे हैं, उन्हें यह अंतिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

आपको निर्देशित किया जाता है कि आप तत्काल प्रभाव से समाचार भेजना प्रारंभ करें।

यदि आप दिनांक 06 नवम्बर 2025, प्रातः 10:00 बजे तक समाचार प्रेषण कार्य प्रारंभ नहीं करते हैं, तो आपको तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया जाएगा।

इसके उपरांत यदि कोई व्यक्ति अपने आप को अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल का रिपोर्टर, संवाददाता, मंडल प्रमुख, प्रदेश प्रमुख या उप-संपादक बताता है, तो उसके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

साथ ही, कार्ड या लेटर का दुरुपयोग करने की स्थिति में संबंधित जनपद के पुलिस अधीक्षक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग तथा जिला अधिकारी को पत्र प्रेषित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुरोध किया जाएगा।

इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही के लिए संबंधित व्यक्ति स्वयं पूर्णतः जिम्मेदार होगा।

भवदीय,
(हस्ताक्षर)
राजेश कुमार सिद्धार्थ
संपादक – अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
मोबाइल: 9454 32 5236
कार्यालय: सेमरा गौढी (खदरी), सीतापुर रोड, लखनऊ – 226013

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।