पत्र संख्या: AINL/2025/11/04 दिनांक: 04 नवम्बर 2025 सेवा में, श्रीमान पुलिस निदेशक, छत्तीसगढ़ राज्य विषय: श्री हिमांशु, पत्रकार (अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल) को पदमुक्त किए जाने के संबंध में। महोदय, सादर अवगत कराना है कि श्री हिमांशु नामक व्यक्ति को अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल में


पत्र संख्या: AINL/2025/11/04
दिनांक: 04 नवम्बर 2025

सेवा में,
श्रीमान पुलिस निदेशक,
छत्तीसगढ़ राज्य

विषय: श्री हिमांशु, पत्रकार (अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल) को पदमुक्त किए जाने के संबंध में।

महोदय,

सादर अवगत कराना है कि श्री हिमांशु नामक व्यक्ति को अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल में रिपोर्टर (छत्तीसगढ़ क्षेत्र) के पद पर कार्य हेतु नियुक्त किया गया था।

आपको यह सूचित करना आवश्यक है कि उनकी कार्यप्रणाली एवं गतिविधियाँ चैनल की नीति एवं मर्यादा के अनुरूप नहीं पाई गईं। अतः उन्हें तत्काल प्रभाव से रिपोर्टर पद से पदमुक्त किया जाता है।

अतः यदि उपर्युक्त व्यक्ति भविष्य में अपने आप को अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल का प्रतिनिधि या रिपोर्टर बताता है, तो कृपया उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही (प्रथम सूचना रिपोर्ट पंजीकृत कर) संपादक कार्यालय को सूचित करने का कष्ट करें।

आपसे अपेक्षा है कि इस आदेश की जानकारी संबंधित जनपदों तक भी पहुंचाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की भ्रामक गतिविधि रोकी जा सके।

सादर,
भवदीय,
राजेश कुमार सिद्धार्थ
संपादक — अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
मोबाइल: 9454 32 5236
कार्यालय: सेमरा गौढी (खदरी), सीतापुर रोड, लखनऊ – 226013

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।