राजकुमार वर्मा


 


तहसील अमरिया में अधिवक्ताओं की तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के  विरुद्ध चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल आज 26वें दिन समाप्त हो गई। मंगलवार से तहसील में अधिवक्तागण कामकाज शुरू करेंगे।अमरिया बार एसोसिएशन ने पत्र जारी कर बताया कि 3-11-2025 को उपजिलाधिकारी मयंक गोस्वामी और तहसीलदार विदेह सिंह द्वारा तहसील परिसर में हड़ताल स्थल पर आकर अधिवक्ताओं के साथ चर्चा कर उनकी 12 मांगो को मान लिया गया।

आपको बता दें की 9-10-2025 से अमरिया बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्तागण तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। अमरिया तहसील प्रशासन ने सोमवार को उनकी समस्त   मांग को स्वीकार कर लिया। जिसमें 
प्राइवेट कर्मचारी हटाने, धारा 170,126,135 बी०ए०एस०एस० अवैध वसूली खत्म करने, धारा 170,126,135 बी०ए०एस०एस० में चालान व जमानत प्रस्तुत करने का समय निश्चित करने, किसी भी मुकदमें में बहस के बाद नियत तिथि के अन्दर निस्तारण, खतौनी/फर्द निकालने के 15 रूपये निश्चित किये जाने, नकल जारी करने पर अवैध वसूली रोके जाने एवं नकल जारी करने का समय निश्चित करने, अंश संशोधन में व कुर्रा में हल्का लेखपाल द्वारा अवैध वसूली करने, दैनिक केस डायरी मेंटेन, धारा 34/35 एवं धारा 80 यू०पी०आर०सी० 2006 के प्रत्येक वाद को बिना अधिवक्ता के  निस्तारण न नहीं हो, अमरिया तहसील के सभी न्यायालयों में गवाहों के साक्ष्य की नकल तुरन्त निःशुल्क प्रदान करने, प्रत्येक वाद में 14 दिन की तिथि नियत हो और अमरिया तहसील के कैम्पस में आउट साईडर तत्काल हटाये जाये आदि मांगे स्वीकार कर ली।

अमरिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एम एम मंसूरी ने बताया की आज तहसील प्रशासन के साथ सार्थक चर्चा हुई। हमारी सभी मांगें मान ली गई है, सभी अधिवक्तागण ने सहमत है। मंगलवार से सभी न्यायिक कार्य शुरू करेंगे।

उपजिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी ने बताया की सभी अधिवक्ताओं से बात करके जो 12 विन्दुओ का ज्ञापन दिया गया था उनको विधिवत माना गया है। आपसी सौहार्द से कोर्ट का कार्य करेंगे।


 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।