जौनपुर/मछलीशहर मोदनवाल समाज आज पिछड़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण है अशिक्षा। समाज के लोग जागरूक हो और बच्चों को शिक्षित करें।


जौनपुर/मछलीशहर

 मोदनवाल समाज आज पिछड़ता जा रहा है इसका मुख्य कारण है अशिक्षा। समाज के लोग जागरूक हो और बच्चों को शिक्षित करें।

उक्त बातें रविवार को मोदनवाल धर्मशाला में कान्य कुब्ज हलवाई समाज द्वारा आयोजित मोदनसेन महाराज जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष नागेंद्र मोदनवाल ने कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मोदनसेन महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। मुंगरा बादशाहपुर से पधारे नगर अध्यक्ष कैलाश नाथ मोदनवाल ने मोदनसेन महाराज जी की आरती का पाठ किया। उपस्थित सभी लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अन्त में कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी हरिशंकर लाल मोदनवाल ने सभी को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर अमित कुमार (सानंद) मोदनवाल, अरविंद कुमार मोदनवाल,  लालचंद मोदनवाल,  रितेश कुमार मोदनवाल,  अजय कुमार, विजय कुमार, शंकर लाल, चौधरी संतोष कुमार (सोनू) विनय कुमार सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।