मिर्ज़ापुर थाना जिगना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार अब तक न्याय/शारदा प्रताप सिंह
थाना जिगना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —**
युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ माती गांव में ब्रेकर की मांग, हादसों का खतराः लखनऊ के सरोजनी नगर में ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सौंपा ज्ञापन लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील के माती गांव में ग्रामीणों ने बिजनौर-मोहनलालगंज संपर्क मार्ग पर ब्रेकर या डिवाइडर बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने संप
युवराज गौतम रिपोर्टर लखनऊ
माती गांव में ब्रेकर की मांग, हादसों का खतराः लखनऊ के सरोजनी नगर में ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस पर सौंपा ज्ञापन
लखनऊ के सरोजनी नगर तहसील के माती गांव में ग्रामीणों ने बिजनौर-मोहनलालगंज संपर्क मार्ग पर ब्रेकर या डिवाइडर बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रभारी अधिकारी को इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र सौंपा। उनका कहना है कि गांव से गुजरने वाले इस मार्ग पर अंधे मोड़ के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि माती गांव से होकर जाने वाले इस संपर्क मार्ग पर कई रास्ते आबादी वाले क्षेत्रों की ओर जाते हैं। इस कारण यहां लोगों का आवागमन बहुत अधिक रहता है। अंधे मोड़ के कारण वाहनों की गति नियंत्रित नहीं हो पाती, जिससे दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता है। प्रार्थना पत्र में देवेंद्र सिंह पुत्र स्व० शीतला बख्श सिंह के घर के सामने स्थित अंधे मोड़ पर ब्रेकर निर्माण को अत्यंत आवश्यक बताया गया है। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी कि वे इस समस्या के संबंध में शासन-प्रशासन को पहले भी सूचित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही डिवाइडर या ब्रेकर का निर्माण नहीं कराया गया और कोई अप्रिय घटना घटित होती है, तो इसकी समस्त जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसी स्थिति में ग्रामवासियों को मार्ग अवरुद्ध कर बड़ा आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। तहसील दिवस पर माती ग्राम सभा से महेंद्र अवस्थी, उमा शंकर सिंह, मयंक मिश्रा एडवोकेट, देवेंद्र अवस्थी, दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य संजीव कुमार, विनय अवस्थी, डॉ दीपक विश्वास, देवेंद्र सिंह, सोमेंद्र रावत, पंकज गौतम पत्रकार सुरक्षा परिषद के आईटी सेल प्रभारी गौरव शुक्ला, और रामू सोनी सहित कई अन्य लोगों ने यह प्रार्थना पत्र दिया। इस प्रार्थना पत्र पर अपर जिलाधिकारी, उपजिला अधिकारी और तहसीलदार ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
थाना जिगना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —**
बजरंगदल के हुतात्मा दिवस कार्यक्रम में भिटौरा प्रखंड के बजरंगियों ने किया बढ़ चढ़कर रक्तदान संवाददाता मुकेश कुमार फतेहपुर के सदर अस्पताल में 2 नवंबर 2025 को बजरंगदल के द्वारा रक्तदान किया गया । कोठारी बंधुओं ने अयोध्या राम मंदिर के विवादित ढांचे के लिए संघर्ष करते हुए 2 नवंबर 1990 को
जंगली हाथी ने 58 वर्षीय किसान को कुचलकर मार डाला पीलीभीत के ढकिया तालुके महराजपुर गाँव में रविवार को एक 58 वर्षीय किसान को नेपाल से आए एक जंगली हाथी ने कुचलकर मार डाला। पीड़ित पुन्नू मंडल अपनी झोपड़ी में सो रहा था, तभी लगभग एक दर्जन हाथियों का एक झुंड इलाके में घुस आया और फसलों और संपत्ति
Leave a Comment: