थाना जिगना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या के अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त गिरफ्तार —**


*.  थाना जिगना, मीरजापुर पर दिनांकः 03.11.2025 को वादी राममूरत पुत्र स्व0 दुःखी निवासी बघेड़ा कलां थाना जिगना जनपद मीरजापुर द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि वादी के भाई द्वारा शराब के नशे में अपनी मां के साथ मारपीट किया गया, इलाज के दौरान मृत्यु होने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना जिगना पर मु0अ0सं0-353/2025 धारा 105,115(2),352 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
    “सोमेन बर्मा” वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में अभियुक्त की यथाशीघ्र गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक जिगना को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना जिगना पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांकः 03.11.2025 को उप निरीक्षक राम बचन यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त राम सूरत पुत्र स्व0 दुःखी निवासी बघेड़ा कला थाना जिगना जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।