अब तक न्याय_पीलीभीत_देवेश यादव* घर में सोते हुए वृद्ध पर हाथियों का जानलेवा हमला, वृद्ध की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम पीलीभीत/कलीनगर/जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर क्षेत्र के ढकिया तालुके महाराजपुर में हाथियों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि पुन्नों मं


अब तक न्याय_पीलीभीत_देवेश यादव*
घर में सोते हुए वृद्ध पर हाथियों का जानलेवा हमला, वृद्ध की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
पीलीभीत/कलीनगर/जनपद पीलीभीत के तहसील कलीनगर क्षेत्र के ढकिया तालुके महाराजपुर में हाथियों के झुंड ने एक युवक पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। आपको बता दें कि पुन्नों मंडल उम्र लगभग 58 वर्ष पुत्र तेज्यो जिसका घर शारदा पार है। जो खेती किसानी कर अपने परिवार की परवरिश किया करते थे। वहीं पुन्नों शारदा पार अपने घर पर सो रहा था। इसी दौरान करीब रात्रि 1 बजे जंगली हाथियों के एक झुन्ड ने पुन्नों के घर पर तोड़-फोड़ कर तहस-नहस कर दिया और सोते हुए पुन्नों मंडल पर हाथियों ने जानलेवा हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के काफी लोग इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना प्राप्त होते ही मौके पर वन विभाग की टीम तथा रमनगरा पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल पीलीभीत भेज दिया। वहीं इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में मातम का माहौल बना हुआ है तथा परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर ग्राम प्रधान विवेकानंद सरकार को सूचना प्राप्त होते ही मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लेकर थाना माधोटांडा पुलिस को एक लिखित तहरीर दिया। इसके साथ ही उन्होंने शासन प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।