यातायात माह नवम्बर 2025” के दौरान आज श्रीमती गुलाबी देवी इण्टर कालेज, कन्हइपुर जौनपुर के 300 बच्चों के मध्य जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुवे प्रवर्तन की कार्यवाही में 361 वाहनों का चालान किया गया-


यातायात माह नवम्बर 2025” के दौरान आज श्रीमती गुलाबी देवी इण्टर कालेज, कन्हइपुर जौनपुर के 300 बच्चों के मध्य जागरुकता कार्यक्रम किया गया व शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुवे प्रवर्तन की कार्यवाही में 361 वाहनों का चालान किया गया-
            आज दिनांकः03.11.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी यातायात श्री सुनील चन्द्र  तिवारी व प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री सुशील कुमार मिश्रा, के द्वारा यातायात माह नवम्बर 2025 के दौरान आज श्रीमती गुलाबी देवी इण्टर कालेज, कन्हइपुर जौनपुर में 300 बच्चों के माध्यम से यातायात जागरूकता से सम्बन्धित क्विज, संभाषण, रंगोली, चित्रकला, पोस्टरकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता आयोजित किया गया, तथा सभी बच्चों को यातायात नियमों की शपथ दिलायी गयी । साथ ही शहर के प्रमुख चौराहा/तिराहों पर लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए  सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी । तथा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया । हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 361 वाहनों का चालान किया गया ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।