तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन! ग्राम करौंदी में तालाब की जमीन पर हो रहा निर्माण, सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे लेखपाल रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय महमूदाबाद, सीतापुर। ब्लॉक पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरथर के गांव करौंदी में तालाब की भूमि पर गांव के ही नरेश द्वारा अवैध निर्म


तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा, प्रशासन मौन! 
ग्राम करौंदी में तालाब की जमीन पर हो रहा निर्माण, सूचना के बावजूद नहीं पहुंचे लेखपाल
रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय 
महमूदाबाद, सीतापुर।
ब्लॉक पहला क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरथर के गांव करौंदी में तालाब की भूमि पर गांव के ही नरेश द्वारा अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस मामले की जानकारी मिलते ही मीडिया ने जब क्षेत्रीय लेखपाल महेंद्र कुमार से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि “मामला हमारे संज्ञान में नहीं है, अभी इसको हम देखते हैं।”
हालांकि, सूचना दिए जाने के लगभग दो घंटे बीत जाने के बाद भी लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचे। ग्रामीणों में इस लापरवाही को लेकर आक्रोश व्याप्त है और वे प्रशासन से अवैध निर्माण पर तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।