असमय बारिश से चित्रकूट, बुंदेलखंड में 80% धान की फसल चौपट, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मांगा मुआवजा।
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बुंदेलखंड क्षेत्र में इस बार की असमय और लगातार हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर कहर ढा दिया है। खेतों में पकने को तैयार धान की फसलें जलम
असमय बारिश से चित्रकूट, बुंदेलखंड में 80% धान की फसल चौपट, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री से मांगा मुआवजा।
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, बुंदेलखंड क्षेत्र में इस बार की असमय और लगातार हुई बारिश ने किसानों की मेहनत पर कहर ढा दिया है। खेतों में पकने को तैयार धान की फसलें जलमग्न होकर सड़ चुकी हैं और कई जगहों पर बालियों में अंकुर फूट आए हैं। ग्रामीण इलाकों से मिली रिपोर्टों के अनुसार लगभग 80 फीसदी धान की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एड. प्रखर पटेल व समाजसेवी मुकेश कुमार के नेतृत्व में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जिलाधिकारी चित्रकूट के माध्यम से सम्बोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों के लिए तात्कालिक राहत और मुआवज़े की मांग की है। अपने पत्र में बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा ने लिखा है कि “यह केवल फसलों का नुकसान नहीं, बल्कि किसानों के जीवन और भविष्य का प्रश्न है। जिस किसान की मेहनत पर प्रदेश की अन्न-व्यवस्था टिकी है, आज वही किसान असहाय खड़ा है।” उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बुंदेलखंड क्षेत्र, जो पहले से ही सूखा, पलायन और आर्थिक पिछड़ेपन की मार झेल रहा है, वहाँ यह आपदा किसानों के जीवन में विनाश बनकर आई है। खेतों में पानी भर जाने से न सिर्फ धान बल्कि मसूर, चना और आलू जैसी आगामी फसलों की तैयारी भी रुक गई है। हजारों किसान अब बीज और खाद खरीदने की स्थिति में नहीं हैं। कई किसानों के घरों में अन्न का संकट गहराने लगा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था चरमराने लगी है। एड. प्रखर पटेल व समाजसेवी मुकेश कुमार ने मुख्यमंत्री से चार प्रमुख मांगें की हैं—राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीमें तुरंत सर्वे करें, प्रभावित किसानों को राहत राशि और मुआवज़ा दिया जाए, अगली फसल के लिए ब्याजमुक्त ऋण, बीज और खाद की सहायता दी जाए तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जमीनी समीक्षा कर उसका लाभ किसानों तक पहुंचाया जाए। एड. प्रखर पटेल व समाजसेवी मुकेश कुमार ने कहा कि उन्होंने स्वयं कई गांवों का दौरा कर खेतों की स्थिति देखी है। उन्होंने बताया, “हमने खेतों में जाकर देखा कि धान की 80 प्रतिशत फसल पूरी तरह खराब हो चुकी है। पकी हुई फसलें पानी में डूबकर अंकुरित हो गई हैं। किसानों के चेहरों पर निराशा और असहायता साफ झलक रही है।” उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड का किसान हर बार विपरीत परिस्थितियों में भी उम्मीद का बीज बोता है, लेकिन इस बार मौसम ने उसकी सारी मेहनत तबाह कर दी। गांवों में अब यह सवाल गूंज रहा है कि आने वाले महीनों में परिवार का गुजारा कैसे होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि इस स्थिति को कृषि आपदा घोषित करते हुए बुंदेलखंड सहित सभी प्रभावित जिलों के किसानों के लिए तत्काल राहत पैकेज की घोषणा की जाए। उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश की आत्मा हैं—उनकी पीड़ा ही प्रदेश की पीड़ा है। सरकार को इस त्रासदी को केवल प्राकृतिक आपदा नहीं बल्कि किसानों के अस्तित्व से जुड़ा संकट मानते हुए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए। इस मौके पर एड प्रखर पटेल, समाजसेवी मुकेश कुमार, अनुपम, भरत, कृष्णकांत, महेंद्र सिंह, सुभील, राहुल, सुनील, केशव द्विवेदी, अयूब अली, राजकुमार, चूड़ामणि, नवाब अली, रससदवा, बैजनाथ, सुनील भगत, अरविंद, राम अभिलाष, सुधीर, उज्जैन, कामता, महादेव, रामसागर, अतुल, विनीत, अलफ नारायण, महेश, राम-लखन, छोटके, अभिलाष, गौरव, ज्ञानेंद्र, आशीष, मेहंदी हुसैन, अशोक उपाध्याय, इरसाद अली, संतोष व सभी सम्मानित किसान मौजूद रहे
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक इंडिया लाइव समाचार
स्थान – बांदा | दिनांक –
28 वर्षीय महिला के पैर में लगी गोली, हालत गंभीर – मेडिकल कॉलेज रेफर
बांदा जनपद के पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव में देर रात एक महिला को गोली लगने की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि 28 वर्षीय महिला को किसी अज्ञा
ब्यूरो रवि कुमार साहू
लोकेशन छत्तीसगढ़
जिला बालोद
"बालोद के अरकर गांव में पुलिस की मिलीभगत से फल-फूल रहा नशे का साम्राज्य — कानून के रखवाले बने सौदागर, अपराधी दिलीप कोसरे बना नशे के अंधेरे कारोबार का सरगना"
बालोद:- छत्तीसगढ़ में बालोद जिले के थाना सनौद के अरकर गांव में नशे क
नदी में नहाने गया बालक बहा, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम, गोहपारू का मामला।
अब्दुल कादिर की रिपोर्ट।
शहडोल। सोन नदी में नहाने के दौरान एक दस साल का बालक नदी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रेस्क्यू के लिए बुला लिया ह
जौनपुर:* निम्नांकित पुलिस कर्मियों को अपने कर्त्तव्य के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता बरतने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर महोदय ने तत्काल प्रभाव स
Leave a Comment: