नदी में नहाने गया बालक बहा, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम, गोहपारू का मामला। अब्दुल कादिर की रिपोर्ट। शहडोल। सोन नदी में नहाने के दौरान एक दस साल का बालक नदी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रेस्क्यू के लिए बुला लिया ह


नदी में नहाने गया बालक बहा, तलाश में जुटी रेस्क्यू टीम, गोहपारू का मामला।

अब्दुल कादिर की रिपोर्ट।

शहडोल। सोन नदी में नहाने के दौरान एक दस साल का बालक नदी के तेज बहाव में बह गया और लापता हो गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रेस्क्यू के लिए बुला लिया है। रेस्क्यू टीम के 8 सदस्यीय लोग लापता बालक की तलाश नदी में कर रहे है।घटना गोहपारू थाना क्षेत्र के रुपौला घाट की है।

गोहपारू थाना क्षेत्र के रूपैला गांव का रहने वाला बालक अनुज सिंह रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ सोन नदी में नहाने गया था,तभी नहाते नहाते अनुज गहरे पानी में चला गया, और वह डूब गया, उसके साथ मौजूद दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह कोशिश नाकाम रही। इसके बाद अनुज के दोस्तों ने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और परिजनों को भी घटना के बारे में बताया गया।

रविवार शाम तकरीबन 6:00 बजे यह हादसा हुआ है। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी रात 8:00 बजे दी थी, पुलिस ने कहा कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर टीम पहुंची थी, लेकिन काफी अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू शुरू नहीं हो पाया था। सोमवार की सुबह पुलिस के साथ एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची है और लापता बालक की तलाश कर रही है।

मौके पर परिजनों के साथ गांव के लोग इकट्ठा हैं,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, परिजनों के अनुसार अनुज छठवीं कक्षा का छात्र था, और वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास स्थित सोन नदी रूपौला घाट नहाने गया था, और यह हादसा हो गया।

टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि हमारी टीम के आठ सदस्य रेस्क्यू कार्य में लगे हैं।सूचना मिलते ही हमने ऑपरेशन शुरू किया है, सोमवार सुबह से रेस्क्यू किया जा रहा है, अभी तक लापता बालक का पता नहीं लग पाया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।