श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय, सिधौली, जनपद–सीतापुर। विषय: वर्षा के कारण धान की फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में।


मांग पत्र / ज्ञापन

सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
उत्तर प्रदेश सरकार, लखनऊ।

माध्यम से:
श्रीमान उप जिलाधिकारी महोदय,
सिधौली, जनपद–सीतापुर।

विषय: वर्षा के कारण धान की फसल बर्बाद होने पर किसानों को मुआवजा दिलाए जाने के संबंध में।

महोदय,

सादर निवेदन है कि दिनांक 26, 27, 28 एवं 29 अक्टूबर 2025 को हुई लगातार वर्षा के कारण जनपद सीतापुर तहसील सिधौली क्षेत्र के किसानों की धान की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। जिसके फलस्वरूप क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट में आ गए हैं। अब तक शासन या प्रशासन की ओर से किसानों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हुई है।

इस स्थिति से क्षुब्ध होकर सैकड़ों किसान आज एकत्र होकर आपके माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री महोदय को यह ज्ञापन प्रस्तुत कर रहे हैं।

किसानों की प्रमुख मांगें निम्नवत् हैं:

वर्षा से बर्बाद हुई फसल का तत्काल सर्वेक्षण कराया जाए।

प्रत्येक प्रभावित किसान को न्यूनतम ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

किसानों के ऊपर बैंकों एवं सहकारी समितियों द्वारा लिए गए कृषि ऋण की वसूली तत्काल रोकी जाए

सरकार द्वारा किए गए वादे के अनुसार किसानों का कर्ज माफ किया जाए।

प्रभावित किसानों को आगामी रबी सीजन हेतु खाद व बीज निःशुल्क उपलब्ध कराया जाए।

डीएपी व यूरिया की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं।

उपरोक्त सभी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही की जाए तथा की गई कार्रवाई से किसान कांग्रेस संगठन को अवगत कराया जाए
अन्यथा किसान कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

आपसे अपेक्षा है कि किसानों की पीड़ा को समझते हुए उनकी उचित सहायता की जाए।

भवदीय,
राजेश कुमार सिद्धार्थ
प्रदेश उपाध्यक्ष, किसान कांग्रेस
संपर्क कार्यालय: अब तक टीवी मीडिया हाउस,
सेमरा गौढी (खदरी), सीतापुर रोड, लखनऊ–226013
मो.नं. 9454325236

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।