मीरजापुर जिला के छानबे क्षेत्र के विजयपुर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में अशोक कुमार सहायक विकास अधिकारी


मीरजापुर जिला के छानबे क्षेत्र के विजयपुर ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में अशोक कुमार सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी  साठ वर्ष पूर्ण होने पर आज सेवानिवृत्त हुए और उसी के उपलक्ष्य में ब्लॉक मुख्यालय विजयपुर सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया | छानबे ब्लॉक मुख्यालय में सहायक विकास अधिकारी  सांख्यिकी अशोक कुमार ने नौकरी काल अपने जिला मीरजापुर में पहली नियुक्ति अर्थ एवं सांख्यिकी के रूप हुआ | इसके के पश्चात  सोनभद्र,भदोही, जौनपुर,वराणसी, लखनऊ, अनेक जिला में सेवा करते हुए पुनः अपने जिला मीरजापुर मे सेवा का मौका पाया और मीरजापुर में अनेक ब्लॉक में सेवा करते हुए आज अपने जिला मीरजापुर निवास शिवपुर विंध्याचल तथा छानबे ब्लॉक विजयपुर से सेवानिवृत्त हुए | अपने सेवा काल अडतीस वर्ष दो माह दो दिन नौकरी  किया और सेवानिवृत्त होने के पश्चात छानबे ब्लॉक मुख्यालय में सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी ने आपसी सहयोग से एक विदाई समारोह का आयोजन किया और विदाई समारोह में सभी विभागों के अधिकारीयों तथा कर्मचारीयों माला फुल  पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया | सभी विभागों के अधिकारीयों तथा कर्मचारियों ने अंगवस्त्र, विध्यवासिनी माँ की चित्र  तथा अनेक प्रकार के उपहार देकर विदाई किया | अपने नौकरी काल कुल अडतीस वर्ष दो माह दो दिन किया |  पहली नियुक्ति  मीरजापुर में अर्थ एवं संख्या अधिकारी के रूप में मिर्जापुर में हुई थी। छानबे ब्लॉक में  23 अप्रैल 20 25 को आए थे | इसके पहले लालगंज में एडियो यसटी के रूप में कार्य कर चुके है |मिर्जापुर,सोनभद्र,जौनपुर भदोही , लखनऊ आदि जनपद में सेवा दे चुके है। 

अपर जिला सांख्यिकी अधिकारी पर प्रमोशन हुआ था | लेकिन प्रमोशन नहीं लिया | और छानबे ब्लॉक मुख्यालय में सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी के रूप में सेवा करते हुए आज शुक्रवार को  सेवानिवृत्त हुए | इस विदाई समारोह में एडियो पंचायत बृजेश कुमार सिंह, एडियो समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल, एडियो कृषि दयाराम चौकसे, एडियो आईएसवी श्याम कुमार सिंह, एडियो कापरेटिव वेदप्रकाश, तथा सभी ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार तिवारी, राजेश कुमार गौतम,अमर बहादुर यादव, सौम्या सिंह, अक्षय कुमार, अभिशेख,अखिलेश सिंह,तथा एलआरएम से शैलेन्द्र सिंह , प्रवीण कुमार, उमा कांत मिश्रा, अशोक कुमार तथा पंचायत विभाग से सुशील कुमार, अशोक कुमार शुक्ला, राजेश कुमार, जगदीश कुमार, चिंता मणी आदि तथा उनके परिवार से  पत्नी मधु देवी ,बच्चे  अभिलाश,खूशी, अनुराग, दीपक, रानी, सुमन देवी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।