ब्यूरो चीफ सुजीत कुमार कानपुर नगर
कानपुर देहात । एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। हत्या का कारण 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसियां थीं, जो बेटे के नाम पर ली गई थीं।
छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री से मांग की
शिवरीनारायण।वरिष्ठ आदिवासी नेता ठाकुर भंवर सिंह ध्रुव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ज्ञापन भेजकर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में ब्रिटिश सरकार को लोहे का चना चबाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद आदिवासी सपूत वीर नारायण सिंह के नाम पर छत्तीसगढ़ की नवनिर्मित विधानसभा भवन का नामकरण किए जाने की मांग की है।
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25 वी वर्षगांठ एक नवंबर को राज्योत्सव रजत जयंती समारोह पर के अवसर पर नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से होना है। यह महत्वपूर्ण वर्ष इस छत्तीसगढ़ प्रदेश के धैर्यशाली व शांतिप्रिय जनता के लिए इसलिए भी काफी मायने रखता है कि देश के खातिर अंग्रेजों से लोहा लेने वाले सोनाखान के जमींदार 1857 की क्रांति के वीर अमर शहीद वीर नारायण सिंह का 220 वी जयंती तथा उनके शहादत का यह 168 वर्ष है। ऐसे महान राष्ट्र के वीर सपूत को 10 दिसंबर 1857 को रायपुर के जय स्तंभ चौक पर ब्रिटिश सरकार ने फांसी दी थी। इस विप्लव में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले छत्तीसगढ़ के आदिवासी जननायक व देश के लाल छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी के नाम पर नवनिर्मित छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन का नामकरण किए जाने की मांग वरिष्ठ आदिवासी नेता ठाकुर भंवर सिंह ध्रुव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से ज्ञापन भेजकर कर की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
कानपुर देहात । एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या करवा दी। हत्या का कारण 40-40 लाख रुपये की चार बीमा पॉलिसियां थीं, जो बेटे के नाम पर ली गई थीं।
लव सिंह यादव/अब तक न्याय
आज के आधुनिक युग में मोबाइल फोन हमारे जीवन का अभिन्न अंग बन चुका है।
Leave a Comment: