एंकर:---कानपुर कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र के कोपरगंज इलाके में


झाड़ियों में मिली सरफराज नामक युवक की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने महज 48 घंटे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने शराब के नशे में आपसी विवाद के बाद सरफराज की हत्या करने की बात कबूल की है। सूचना मिलते ही हमारी टीम सक्रिय हुई। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने जुर्म कबूल किया है, घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।

वीओ:--- 25 अक्टूबर की सुबह करीब 9:15 बजे कलेक्टरगंज पुलिस को सूचना मिली कि कोपरगंज स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा है। स्थानीय लोगों की मदद से पहचान की गई तो मृतक सरफराज निकला, जो कुली बाजार थाना बादशाही नाका क्षेत्र का निवासी था। परिजनों ने बताया कि सरफराज 20 की रात से घर नहीं लौटा था। पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से जांच शुरू की और आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में सरफराज दो युवकों के साथ जाता दिखाई दिया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया—जिनकी पहचान रामकिशन उर्फ कल्लन और मुरीद अहमद के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि नशे में झगड़ा हुआ और सिर पर वार कर सरफराज की हत्या कर दी।

बाइट:--- आशुतोष कुमार, एसीपी कलेक्टरगंज

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।