बच्चों द्वारा दिये और रंगोली से सजाया गया विद्यालय प्रबंधक ने किया प्रशिक्षित
बृज नाथ दुबे जनपद जौनपुर
फ्लैग मार्च कर दिलाया सुरक्षा का भरोसा
बदायूं। कुंवरगांव दीपावली, धनतेरस व भैया दूज जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए कुंवरगांव पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आ रही है। थाना प्रभारी बी० पी० सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने नगर के मुख्य मार्गों, होली चौक, मैन मार्केट, सर्राफा बाजार तथा बैंकों के आसपास फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। त्योहारों के दौरान नगर में भीड़भाड़ बढ़ने के चलते पुलिस द्वारा लगातार गश्त बढ़ा दी गई है। सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य बाजारों, एटीएम और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रात्रि के समय सर्राफा बाजार में विशेष चौकसी बरती जा रही है। पुलिस कर्मियों की सक्रियता से सर्राफा व्यापारियों सहित नगरवासी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थाना प्रभारी बी ०पी ० सिंह ने बताया कि दीपावली के दौरान नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस दौरान समस्त थाना स्टॉफ मौजूद रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बृज नाथ दुबे जनपद जौनपुर
थाना मोदीनगर पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना कारित करने वाले 02 शातिर लुटेरे पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस, लूट की घटना से सम्बन्धित 01 मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद
मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अन्तर्गत सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल लखनपुर जनपद जौनपुर की कक्षा 11वीं की छात्रा सृष्टि राय को 01 दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया- उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस
Leave a Comment: