सीता राम” बोलते हैं, दिए में लगी बत्ती पर एक स्पार्क होता है और दिया रोशनी के साथ जल उठता है।
सीता राम” बोलते हैं, दिए में लगी बत्ती पर एक स्पार्क होता है और दिया रोशनी के साथ जल उठता है।
रिठुआखोर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
रिठुआखोर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इनकार
घघसरा
पाली क्षेत्र के रिठुआखोर ग्राम सभा में शुक्रवार 17 अक्टूबर 2025 की सुबह एक दर्दनाक घटना हुई, जब 25 वर्षीय अभिषेक सिंह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह दिनेश सिंह के बड़े बेटे थे। जानकारी के अनुसार, अभिषेक ने अपने कमरे में दुपट्टे से पंखे की कुंडी में फंदा लगाकर जान दे दी। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है।
अभिषेक सिंह बी.ए. पास थे और कुछ समय से गीडा क्षेत्र की एक संस्था में कार्यरत थे। परिवार में वे सबसे बड़े पुत्र थे। छोटे भाई अमन सिंह उत्तराखंड में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि पिता दिनेश सिंह भी वहीं पर प्राइवेट नौकरी करते हैं।
प्रारंभिक जांच में किसी विवाद या विशेष कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि यह सीधा आत्महत्या का मामला है। सूचना मिलते ही घघसरा चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे।
अभिषेक के चाचा अमरेंद्र सिंह और सुशील सिंह ने पुलिस को सूचित किया कि वे पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। परिवारजनों ने लिखित रूप में यह भी दिया कि वे किसी विधिक कार्रवाई से बचना चाहते हैं और शव का अंतिम संस्कार स्वयं करना चाहते हैं।
चौकी प्रभारी दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों का लिखित पत्र प्राप्त होने के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने किसी प्रकार की संदिग्ध परिस्थिति नहीं पाई और मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सीता राम” बोलते हैं, दिए में लगी बत्ती पर एक स्पार्क होता है और दिया रोशनी के साथ जल उठता है।
जिला बहराइच की बड़ी खबर। जनता त्रस्त कोटेदार मस्त। निशुल्क राशन वितरण में कोटेदार की बल्ले बल्ले। जिला बहराइच के विकासखंड चित्तौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौवा पट्टी में लाल राशन कार्ड धारकों ने प्रति कार्ड पर 30 किलो अनाज देने का लगाया कोटेदार पर गंभीर आरोप। बताते चलें कि जब अब तक टी
हरिओम की हत्या मानवता की हत्या है। कब तक जाति और शक इंसानियत से बड़े रहेंगे?
Leave a Comment: