सीता राम” बोलते हैं, दिए में लगी बत्ती पर एक स्पार्क होता है और दिया रोशनी के साथ जल उठता है।
गोरखपुर स्थित आईटीएम गीडा की बीसीए की छात्राओं ने एक ऐसा एआई दिया तैयार किया है, जिसमें तेल डालने के बाद माचिस जलाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बस एआई दिए के सामने “सीता राम” बोलना होगा। जैसे ही आप दिए के सामने “सीता राम” बोलते हैं, दिए में लगी बत्ती पर एक स्पार्क होता है और दिया रोशनी के साथ जल उठता है।
छात्रा शाम्भवी सिंह ने बताया कि दिए में एक वॉइस कमांड चिप लगाई गई है। इसमें लगे माइक्रोफोन में जैसे ही “सीता राम” नाम की गूंज पड़ती है, यह दिया एक्टिव हो जाता है।
छात्रा यशांगी ने बताया कि दीवाली को अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई की जीत और सुख-समृद्धि के त्योहार के रूप में मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में मनाई जाती है, जब उनके स्वागत में अयोध्या को दीपों से रोशन किया गया था। इसी परंपरा और भावना को ध्यान में रखते हुए हमने भगवान श्रीराम के नाम से प्रेरित यह एआई दिया बनाया है।
दिया बनाने में लगभग 5 दिन का समय और करीब ₹2500 का खर्च आया।
आईटीएम संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने छात्राओं के इस नवाचार की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे छात्रों के अभिनव विचारों से हमारा देश विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में और आगे बढ़ेगा। इन छात्रों के आइडिया से भविष्य में एक नया स्टार्टअप भी शुरू किया जा सकता है।
दिया बनाने में मिट्टी का दिया, स्पार्क प्लाज्मा सर्किट, 3.7 वोल्ट बैटरी, माइक्रोफोन आदि उपकरणों का उपयोग किया गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जिला बहराइच की बड़ी खबर।
जनता त्रस्त कोटेदार मस्त।
निशुल्क राशन वितरण में कोटेदार की बल्ले बल्ले।
जिला बहराइच के विकासखंड चित्तौरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत नौवा पट्टी में लाल राशन कार्ड धारकों ने प्रति कार्ड पर 30 किलो अनाज देने का लगाया कोटेदार पर गंभीर आरोप।
बताते चलें कि जब अब तक टी
ब्यूरो प्रमुख प्रशांत दीक्षित लखनऊ
ब्रेकिंग न्यूज़ यूपी के बुलंदशहर से खबर।
बुगरासी
क्षेत्र के गांव रवानी कटीरी में चौथी बार मां काली यात्रा का शुभारंभ बैंड बाजों व डीजे के दृवारा बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम आयोजक विश्व सनातन हिन्दू फाउंडेशन अध्यक्ष ज्ञानेश चौहान के नेतृत्
जौनपुर/मड़ियाहूं नगर के सत्ती माता मंदिर के समीप स्थित जोगापुर नहर में सोमवार को तीन मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुस
मेरठ* के चर्चित स्नेक मर्डर मामले की जांच में पुलिस के सामने कई नए तथ्य आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी दामिनी पिछले करीब 1 साल से देशभर में पतियों की हत्या
Leave a Comment: