चित्रकूट छात्रा बनी एक दिन के लिए जिला कृषि अधिकारी


मिशन शक्ति के अंतर्गत आयुषग्राम संस्कृत विज्ञान उच्चतर माध्यमिक गुरुकुलम, पुरवा तरौंहा की कक्षा नौ की छात्रा नव्या मानिकपुरी ने एक दिन की जिला कृषि अधिकारी बन सुनी किसानों की समस्याएं और उनका मौके पर ही समाधान किया। नव्या ने कहा कि कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। हमारे देश का बड़ा वर्ग खेती किसानी से जुड़े कार्यों में संलग्न है। अवस्थापना संबंधी विकास के चलते कृषिगत क्षेत्रफल संकुचित हो रहा है जिससे खेती में कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करना चुनौतीपूर्ण काम है। अतः किसान भाई वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए उपाय अपनाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे निवेशों की वितरण व्यवस्था भी समझी। राजकीय कृषि बीज भंडार कर्वी का निरीक्षण कर वहां उपस्थित किसानों शीतल प्रसाद ग्राम मकरी व जमालुद्दीन ग्राम पहाड़ी को पी ओ एस मशीन से अंगूठा लगवाकर मसूर के उन्नतशील बीज बांटे। प्रगतिशील किसान सतीश चंद्र को अपनी गृह वाटिका में लगाई सब्जियों में कीट नियंत्रण हेतु जैविक कीटनाशक नीम का तेल कृषि विभाग द्वारा 50% अनुदान पर उपलब्ध कराया। कार्यालय में आने वाले किसानों एवं उर्वरक विक्रेताओं से नव्या ने वार्ता की, उनकी समस्या का समाधान भी किया गया। किसानों ने बीज न मिलने पर उनके कागजात देखे और कहा कि पहले कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराएं तभी बीज उपलब्ध हो सकेगा। कुछ किसानों ने खाद की उपलब्धता न होने पर बताया कि खाद आने वाले है, एक दो दिनों में ही सभी उर्वरक बिक्री केंद्रों पर पहुंचेगी। अपना आधार कार्ड से सत्यापन कराकर खतौनी जमाकर रकबे के अनुसार खाद प्राप्त कर सकते हैं। सुश्री नव्या द्वारा कहा गया कि फसलों में वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों द्वारा संतुलित मात्रा में ही प्रयोग करें। संतुलित उर्वरक के प्रयोग से जहां पर्यावरण संरक्षण होता है वहीं उत्पादन भी अपेक्षा के अनुरूप मिलता है। संस्तुत मात्रा में खाद डालना फसलों को कीट व्याधियों से बचाता है, अतः सभी को संतुलित उर्वरक प्रयोग करना 

विनोद उपाध्याय 

व्यूरो चित्रकूट 

अब तक न्यूज़ अब तक न्याय पेपर

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।