*बहराइच: तानाशाह कोतवाल नानपारा के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार,,,* बर्खास्त करने की मांग पर अड़े पत्रकार साथी,,, सड़कों पर उतरे सैकड़ों पत्रकार, जमकर की नारेबाजी,,, *व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच* नानपारा तहसील मुख्यालय पर सैकड़ों पत्रकार बैठे धरने पर,,, बीते दो द


*बहराइच: तानाशाह कोतवाल नानपारा के खिलाफ पत्रकारों ने भरी हुंकार,,,*

बर्खास्त करने की मांग पर अड़े पत्रकार साथी,,,
सड़कों पर उतरे सैकड़ों पत्रकार, जमकर की नारेबाजी,,,

*व्यूरो रिपोर्ट क्रांति मिश्र /अब तक न्याय बहराइच*

नानपारा तहसील मुख्यालय पर सैकड़ों पत्रकार बैठे धरने पर,,, 
बीते दो दिन पूर्व कोतवाल नानपारा ने प्रतिष्ठित अखबार के संवाददाता पर लिखा है, झूठा मुकदमा,,,

*लूट के फर्जी मुकदमे में पत्रकार के घर आधी रात को भारी फोर्स के साथ घुसीथी नानपारा पुलिस*

*परिवार के लोगों से कीअभद्रता, पत्रकार संगठनों में आक्रोश*

*भूमि की कब्जेदारी का बताया जा रहा विवाद*

नानपारा, बहराइच। कोतवाली नानपारा पुलिस ने शुक्रवार आधी रात राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र से जुड़े एक पत्रकार के घर भारी पुलिस बल के साथ फर्जी लूट के मामले में छापेमारी की। आरोप है कि पुलिस ने महिलाओं बच्चों के साथ अभद्रता और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। पत्रकार के सहायक कर्मचारी को हिरासत में ले लिया और घर में काफी उत्पादन मचाया। पत्रकार को धमकी दी जिससे पत्रकार और उनके परिवार सदमे में है। इस घटना की खबर जब पत्रकार संगठनों को लगी तो उनमें उबाल आ गया और सभी शनिवार की सुबह 10:00 बजे संघ कार्यालय पर एकत्रित हुए इसके बाद नारेबाजी करते हुए पुलिस उपाधीक्षक नानपारा कार्यालय पहुंचे जहां पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।  पत्रकार सीओ के आश्वासन के बाद ही शांत नहीं हुए और पुन: कतर्नियाघाट तिराहे तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की। वापस लौटकर इमामगंज चौराहे पर फिर से पुलिस उपाधीक्षक ने प्रदर्शनकारी पत्रकारों को रोक कर उनसे ज्ञापन लिया और जांच कर अति शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पत्रकार शांत हुए थे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Rajesh Kumar Siddharth

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल

राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।