करवा चौथ पर की अभद्र टिप्पणी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़ा आरोपी माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मथना जप्ती निवासी जसपाल सिंह को करवा चौथ जैसे पवित्र त्योहार पर की गई अभद्र टिप्पणी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जसपाल सिंह पर सनातन समाज की महिलाओं के चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है जिससे बहुसंख्यक समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय बजरंग दल माधोटांडा नगर अध्यक्ष कुलदीप मिश्रा तहसील महामंत्री दीपक बाथम गोविंद राणा आकाश मिश्रा सहित दर्जनों कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई बजरंग दल पदाधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए जसपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बजरंग दल के दीपक बाथम की ओर से मुकदमा दर्ज किया है कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि आगे भी यदि कोई व्यक्ति सनातन धर्म या उसके पर्व त्योहारों पर अभद्र टिप्पणी करेगा तो संगठन ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कदम उठाएगा
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: