लग्जरी कार से चोर दे रहे अपने काम को अंजाम।


जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसमोहनी में बीती रात डीजल चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां डीजल चोरों का गिरोह किसी साधारण वाहन से नहीं, बल्कि एक लग्जरी सनरूफ कार से चोरी करने पहुंचा। वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस व ग्रामीणों को चौंका दिया है।जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 3:30 बजे डीजल चोर गिरोह जैतपुर–गोहपारू मार्ग पर खड़ी बस से डीजल चोरी करने पहुंचा। लग्जरी कार से उतरे चोर पाइप लगाकर टंकी से डीजल निकाल रहे थे,  तभी बस मालिक नितिन मिश्रा छत पर पहुंचे और चोरी होते देख गुस्से में चोरों पर पत्थर बरसाने लगे। अचानक हुई इस कार्रवाई से घबराए चोर अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर डीजल चोरी बीच में ही छोड़ मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जैतपुर थाना प्रभारी जियाउल हक टीम सहित मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया,  पुलिस ने बताया कि यही गिरोह इससे कुछ घंटे पहले ग्राम बिरौडी में भी एक बस से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। गांव के लोग इसे हाईप्रोफाइल डीजल गैंग कह रहे हैं क्योंकि यह चोर साधारण बाइक या जीप से नहीं बल्कि महंगी लग्जरी कार से चोरी करने आते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से इलाके में सक्रिय है और आए दिन खड़ी बसों व ट्रकों से डीजल चुरा रहा है।मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।