अलवर शहर स्कीम नंबर 5 खबर का हुआ असर कल सुबह 10:00 अधिकारियों ने लिया संज्ञान l
अलवर शहर स्कीम नंबर 5 खबर का हुआ असर कल सुबह 10:00 अधिकारियों ने लिया संज्ञान l
*टीबी उन्मूलन की दिशा में एक और कदम मरीजों को दिये पोषण किट"*
अब तक न्याय
संवाददाता -
*टीबी उन्मूलन की दिशा में एक और कदम मरीजों को दिये पोषण किट"**
बोरावड़ ( मुकेश जोया)- (SNSPA) स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान एवं (GSS) ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत आज दिनांक 22/9/25 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कालवा मे शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाते हुए चिन्हित टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किये गये।
शिविर में डॉक्टर नरपत सिंह ने बताया कि पोषण किट वितरण के साथ मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी उपलब्ध कराया गया, जिससे उनके उपचार की प्रक्रिया और सरल हो सके।
सीनियर टीबी सुपरवाइजर मोहम्मद इदरिस मंसूरी बताया ने कि यह अभियान ब्लॉक स्तर पर एवं सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चलाया जाएगा जिसमें सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नि:क्षय मित्र बनकर टीबी के मरीजों को पोषण सहायता प्रदान की जाएगी l
सीनियर टीबी सुपरवाइजर मोहम्मद इदरिस मंसूरी ने कालवा के सामाजिक संस्थान, भामाशाह से आग्रह किया कि वे निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीज़ो को पोषण कीट वितरण करे।
एसटीएस राकेश मीणा ने टीबी बीमारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि 2 सप्ताह से अधिक खांसी होना, भूख कम लगना, वजन कम होना, खांसी में खून आना आदि 10 टीबी के लक्षणों के बारे में जानकारी दी एवम् लक्षण आने पर नजदीकी अस्पताल में सीबीनाट,एक्सरे जांच भी करवाने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम के दौरान एलटी मोहम्मद इलियास मंसूरी , डॉट्स प्रोवाइडर तारामणी, कमलेश, मुजफ्फर अली एवम् समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल
राजेश कुमार सिद्धार्थ अबतक मीडिया ग्रुप के संपादक-इन-चीफ हैं, जिन्हें 25 वर्षों से अधिक का पत्रकारिता जगत में अनुभव प्राप्त है, और जो अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता से अबतक मीडिया ग्रुप
अलवर शहर स्कीम नंबर 5 खबर का हुआ असर कल सुबह 10:00 अधिकारियों ने लिया संज्ञान l
कांधला में मीडिया क्लब की बैठक सम्पन्न, राजेश कुमार छठी बार बने अध्यक्ष
भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर खेकड़ा तहसील पहुंचे
Leave a Comment: