हंसराज वर्मा


महमूदाबाद, सीतापुर। तहसील महमूदाबाद में संचालित न्यू नेशनल

हॉस्पिटल, रेलवे क्रॉसिंग, सिधौली रोड पर महिला की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर 2025 को अस्पताल में महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।। पीडित परिवार ने अस्पताल प्रबंधन डॉ० इरफान और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी,! सीतापुर को जांच का नोडल अधिकारी / जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। आदेश में कहा गया है कि चिकित्सकीय मानकों के आधार पर जांच पूरी होने तक अस्पताल को अग्रिम आदेशों तक सील किया जाता है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।