अफवाहों से बचाव हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणिपाण्डेय


जनपद में बीते दिनों से लगातार चर्चा का विषय बने ड्रोन उड़ान, चोरी की घटनाओं एवं उससे जुड़ी अफवाहों से बचाव हेतु वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामाजी" द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियान का आज पाँचवाँ दिन रहा।
इस अवसर पर उन्होंने कप्तानगंज स्थित पं. चतुर्भुज इण्टर कालेज और रिपब्लिक इण्टर कालेज में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने  कहा कि –
"समाज में भय फैलाने वाली अफवाहें असली खतरे से भी बड़ी होती हैं। जागरूकता और एकजुटता ही ऐसी परिस्थितियों से निपटने का सबसे सशक्त उपाय है।"
उन्होंने छात्रों से अपील किया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत शिक्षकों, परिजनों अथवा पुलिस को दें और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें।
अभियान में दिए गए मुख्य संदेश:
बिना अनुमति ड्रोन उड़ाना अपराध की श्रेणी में है; इसकी जानकारी तत्काल प्रशासन को दी जाए।
संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखकर सूचना देने में विद्यार्थी भी सहयोग कर सकते हैं।
अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें और ऐसी खबरें सोशल मीडिया पर शेयर न करें।
रात में सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें।
गांव व कस्बों में जागरूकता फैलाने में छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक की भूमिका निभाएँ।
श्री पाण्डेय ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर रहे हैं और ड्रोन व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग कर चुके हैं।
इस दौरान विद्यालय के प्रबन्धक अनिल तिवारी ने भी श्री पाण्डेय के इस अभियान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया कि वे समाजहित में लगातार पानच दिनों से अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों में पहुँचकर बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक कर रहे हैं।
इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य जे एन मिश्र व राजेश मिश्र के साथ साथ विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं के साथ साथ चन्द्रप्रकाश तिवारी राजीव पाण्डेय,तीरथ निषाद, अखिलेश बर्मा,पवन चौधरी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।